मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया सत्तन ने भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता ली। मुकेश नायक और अर्चना जायसवाल की मौजूदगी में पार्टी ज्वाइन की
भोपाल में कांग्रेस का उपवास-धरना: जीतू पटवारी और पीसी शर्मा ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को गंगा स्नान से रोकने और मणिकर्णिका घाट विवाद पर मोदी सरकार की कड़ी निंदा की
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जिला अध्यक्षों से मुलाकात की। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और किसानों की समस्याएँ उठाने की नसीहत दी, साथ ही 'मिशन 2028' में जुटने का लक्ष्य दिया। खड़गे के आने की भी संभावना।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों के बाद कांग्रेस इस मुद्दे पर आक्रामक हो गई है। भोपाल में हुई मध्य प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में पार्टी ने 2018 और 2023 के विधानसभा चुनावों के फर्जी वोटर्स का डेटा जुटाने का फैसला किया है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने बीजेपी और चुनाव आयोग को एक ही बताते हुए इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाने की बात कही।
मध्य प्रदेश कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में। राहुल गांधी के 'संगठन सृजन अभियान' के तहत अगस्त में हो सकती है घोषणा। थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन और दिल्ली में 'वन-टू-वन' इंटरव्यू के बाद होगा अंतिम चयन।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अशोक नगर में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखा हमला बोला. "जिंदा हैं तो जिंदा नजर आना जरूरी है" शायरी से तंज कसते हुए पटवारी ने सिंधिया को लोधी समाज के मामले पर घेरा. पढ़ें उमा भारती और प्रहलाद पटेल पर भी निशाना.
राहुल गांधी ने भोपाल में 'संगठन सृजन अभियान' शुरू कर 2028 विधानसभा चुनावों का ब्लूप्रिंट पेश किया। जानें कैसे जीतू पटवारी के साथ उनकी जुगलबंदी, मोदी पर तीखा हमला और 'गुजरात मॉडल' की रणनीति कांग्रेस को मध्य प्रदेश में फिर से मजबूत करेगी। क्या कांग्रेस का 23 साल का वनवास होगा खत्म?



















